शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता

 समाजसेवी स्वर्गीय मुरलीधर उनियाल की स्मृति में शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज (रा.इ.का.) ललूड़ीखाल में विकासखंड स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, बौद्धिक विकास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता का संयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य  रूहेल हुसैन फारूकी, क्विज समन्वयक  जितेंद्र बिष्ट , प्रायोजक  दया सागर उनियाल ने किया और प्रतियोगिता के परिणामों में राजकीय इंटर कॉलेज पलेठी ने प्रथम स्थान  राजकीय इंटर कॉलेज हिंडोला खाल ने द्वितीय तथा जनता इंटर कॉलेज जामणीखाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभिन्न चरणों में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इस प्रकार की शैक्षिक गतिविधियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करती हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बिनोद बिष्ट,   मनमोहन भट्ट,  संजेश रतूड़ी,  शूरवीर राणा,  प्रवेश डोबरियाल, अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नदी घाटी और पहाड़

सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता

  समाजसेवी स्वर्गीय मुरलीधर उनियाल की स्मृति में शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज (रा.इ.का.) ललूड़ीखाल में विकासखंड स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज ...