संदेश

आखिर शुभ घड़ी आ ही गई

अयोध्या के राम कोट मैं राम के मंदिर की आधारशिला 5 अगस्त 2020 को अभिजीत मुहूर्त में रखी गई 495 साल के बाद शुभ घड़ी आ ही गई नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने भारत के प्रधान सेवक के रूप में राम मंदिर की आधारशिला रखी।

एन सी सी यथावत

उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग ब्लाक के खासपटटी क्षेत्र के न्याय पंचायत धरूण के ग्राम पंचायत श्रीकोट की जमीन एन सी सी एकेडमी के लिए अधिग्रहित कर तात्कालिक सरकार ने शिलान्यास किया था वर्तमान सरकार एन सी सी एकेडमी पौड़ी गढ़वाल के देवाल ले गई पर ब्लाक देवप्रयाग की जनता ने विरोध शुरू किया धरना-प्रदर्शन चलता रहा के बीच खासपटटी क्षैत्र के बंगारी गांव के पूर्व सैनिक गब्बरसिंह बंगारी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी का फैसला आया एन सी सी मालड़ा श्रीकोट में यथावत रहेगी। यह खासपटटी है इसका अपना इतिहास है।

दुनिया का माहौल

जब से कोविड-19 आया तब से दुनिया का माहौल परिवर्तन हो गया। दुनिया में सांस लेने के लिए जिस तरह की हवा की जरूरत थी वह हवा धीरे-धीरे ही सही वायुमंडल में वापस प्रवेश कर रही है और जिस दिन इस का भंडार वायुमंडल में असीमित हो जाएगा उस दिन दुनिया का माहौल पूर्ण परिवर्तन हो जाएगा लेकिन इस दुनिया का मनुष्य अपनी संस्कृति से अलग हटकर एक ऐसी संस्कृति का कारक बन रहा है जैसे शुक्राचार्य और बृहस्पति के अहं से बनी दुनिया परिणाम देख रही है।

आयुर्वेद प्रकृति और संस्कृति

कोरोनावायरस के साथ जीवन जीना पड़ेगा लेकिन सामाजिक दूरियां बनाए रखना जरूरी है। शारीरिक संरचना को प्रकृति के अनुसार रखना होगा प्रकृति और संस्कृति का संतुलन आयुर्वेद से ही संभव होगा लगेगा नहीं कि हम कोरोनावायरस के साथ जीवन जी रहे हैं ।

जीवन की जंग लड़ता जग जन

कोरोनावायरस जिसका न शिर न पूंछ जिसे पांच माह पूरे होने जा रहे है लेकिन उसकी अभी तक  दवा नहीं और उड़ान सबकी जीवन की खोज ब्रह्मांड में दुनिया मनुष्य की मुट्ठी में ।द एक शब्द है जो अपना अस्तित्व बनाए हुए है लेकिन कोई समझे जीवन का तत्व भी इसी में समाहित है। हर  दर्द है इस धरती में और उसकी दवा भी है जो सहज भी है सुलभ भी है संरक्षित भी है लेकिन उसे तथ्य परक शोध करके संग्रहित करें इस पर किसी का ध्यान नहीं ध्यान यह  गतिमान होता रहा कि दुनिया कैसे मुठ्ठी में ली जाय मनुष्यों के उपर शासन तभी संभव होगा जब जग में जीवन जरूरी रहेगा  इसके लिए एक ही उपाय है दुनिया के सभी लोग जीवन बचाने के लिए जुट जाएं अपने स्तर से कोरोनावायरस जैसी कोई अन्य महामारी प्रवेश नहीं कर सकेगी। सम्पादक-नदी घाटी और पहाड़ हिंदी समाचार पत्र उत्तराखंड भारत।

कोरोना वायरस से सजगता

समय  से पहले  ही भारत  की समुचित  सरकार  ने जागरूकता  अभियान  जारी  कर  दिया  सतर्कता  और  संयमता  का संदेश  देश  की जनता  को  दिया जनता  का शासन  जनता  के  नाम  लोकतंत्र  इसे  ही  कहा  जाता  है  अब जनता  अपने  प्रधान  सेवक  के संदेश  सतर्कता  संयमता  से कोरोना  वायरस  को पैर पसारने  नहीं  देगी। सम्पादक -शीशपाल  सिंह  रावत। 

होली रंगो का त्योहार

होली  रंगो  का  त्योहार है  सभी  दुनिया  के  रंगो  से  सजे  संवरे  संरक्षित  सुरक्षित  सुखी  रहे  यही  होली  का  जन मन  सरोकार है। सम्पादक -शीशपाल  सिंह  रावत।