मंगलवार, 28 सितंबर 2021

इन्द्र जौ पेड़

 इन्द्र जौ नाम का पेड़  शोध और संरक्षण तथा नर्सरी लगाकर आजिविका का विषय है उत्तराखंड में । ऐसा कहा जाता है कि इस पेड़ के तने का छिलका का काढ़ा पेट दर्द की अचूक दवा है   


सोमवार, 27 सितंबर 2021

उत्तराखंड देवभूमि

उत्तराखंड देवभूमि बनी रहे इसके लिए आप हम सबको देवभूमि की परम्परा, संस्कृति  का परिपालन उसी तरह करना होगा जिस तरह नियम और संयम थे। 

रविवार, 26 सितंबर 2021

पित्र पक्ष

 इस समय पित्र पक्ष का समय है। सभी अपने अपने पित्रों का स्मरण करें  पित्र ऋण से मुक्त ।


शनिवार, 31 जुलाई 2021

कोविशिल्ड वैक्सीन

 मार्च २०२० से कोरोनावायरस  की रोकथाम के लिए समुचित सरकार ने व्यवस्थायें आरम्भ की पत्रकारिता क्षेत्र में  प्रथम पंक्ति जन जग की आवाज को बनाये रखने के लिए इस सम्पादक को को पहली वैक्सीन लगाने का आज ३१जूलाई २०२१ को माल्ड़ा रौढधार कैंप में अवसर मिला तस्वीर तथ्य प्रस्तुत कर रही।


शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

पेड़ पर लटकती लाश से क्षेत्र में सनसनी

नैखरी  से नीचे रौढधार आने वाले रास्ते पर  गांव करास और गांव रौढ लगा धरूण के बीच जंगल में एक पेड़ पर एक ही रस्सी पर दोहरी झूलती लाश गांव धरूण के  एक चरवाहे ने एस एस पी टिहरी को २९ जूलाई को  सूचना दी जिससे थाना हिण्डोला खाल ने कार्रवाई  करके दोनो शवों का पंचनामा भरकर लटकती लाश पेड़ से उतार दी दो शवों के जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।देर रात तक पुलिस की कार्रवाई से दोनों शवों की पहचान  लड़की जिसकी उम्र १८ बर्ष गांव चपोली पट्टी बनगढ  जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट १८ जूलाई २०२१ को थाने में दर्ज हुई थी और लड़का  जिसकी उम्र  १८ बर्ष गांव चौण्डी पट्टी पौड़ी खाल का लड़की  के फोन से काल डिटेल से हुई। पेड़ पर दोनो का एक साथ फांसी लगाना पोस्ट मार्टम रिपोर्ट  आने पर घटना का तथ्य  का पता लगेगा । 

रविवार, 25 जुलाई 2021

श्री देव सुमन


 श्री देव सुमन टिहरी रियासत के आन्दोलन कारी थे ८४दिन की भूख-हड़ताल की लोकतंत्र की लड़ाई लड़ी ।

शनिवार, 17 जुलाई 2021

फल शब्जी की दुकान

 लाक डाउन में कोई दुकान खुली रही तो वह फल  शब्जी की दुकान। इसके पीछे का अर्थ शास्त्र पढ़ा जाय खेती किसानी । वास्तव में लाकडाउन ने जीवन जीने की एक जिजिविषा फल शब्जी जिसका उत्पादन खेत से किसान करता है अर्थ तंत्र  की रीढ़ बनाये रखा हुआ है।

रविवार, 4 जुलाई 2021

11वां सीएम उत्तराखंड

 11 वहां सीएम उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी का चयन 3 जुलाई 2021को हुआ ‌ तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कारण।

रविवार, 27 जून 2021

शब्जी बाजार जामणीखाल


 शनिवार और रविवार को उत्तराखंड सरकार ने कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए शब्जी और फल फूल की दुकानों को छोड़कर अन्य सामानों  का क्रय विक्रय बाजार बंद आदेश जारी किया ग्ररामीण बाजार जामणीखाल की तस्वीर तथ्य बता रही।

शुक्रवार, 25 जून 2021

जय घण्डय्याल


 शिव का भक्त और नारायण का सेवादार श्री घण्डय्याल देबता ‌उतराखण्ड देवभूमि में निवास करते है। तस्वीर तथ्य बता रही  ।

गुरुवार, 24 जून 2021

मीडिया

 मीडिया की जरूरत आम आदमी को क्यों जबकि आम आदमी सक्षम है अपनी बात समुचित व्यवस्था व समुचित सरकार तक पहुंच बनाये रखने में  कारण वह मतदाता है पर गम्भीर सवाल अपने आप खड़े हो जाते  और सवाल सवाल ही रह जाते परंतु समुचित व्यवस्था व समुचित सरकार सवाल  खड़े न हो के लिए  लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया से भयभीत रहती कारण उसे सवाल पूछने का अधिकार है और सवाल का जबाव पाने का भी जिस दिन मीडिया इस तथ्य से भिज्ञ होगी मीडिया सक्रिय । मीडिया से आम आदमी अपेक्षित रहता है तब जब विधायिका कार्यपालिका न्यायपालिका  से आम आदमी उपेक्षित हो जाय की अपेक्षा ही  वह मीडिया चाहे प्रिंट, वेबसाईट, आनलाइन, सोशल नेटवर्किंग क्यों न हो मीडिया है लोकतंत्र का सजग प्रहरी।

नदी घाटी और पहाड़

आंदोलनकारी पहचान उतराखण्ड

 उतराखण्ड राज्य बने 26 साल पूरे होने जा रहे है पर नवम्बर 2000  से राज्य की सत्ता ने उतराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों की पहचान के लिए जो नियम थोप...