शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

गणतंत्र

 भारत  का  गणतंत्र  महान  है।  72  वें  गणतंत्र  पर  किसान  ट्रेक्टर  रैली  निकालते  समय  लालकिले पर देश के  झण्डे  के साथ  जो हरकत  की  गयी  वह  गणतंत्र  का  अपमान  है  का अधिकार  किसी को   नहीं  व्यवस्था  जिन  हाथों  में हैं से  वास्तव  में  गणतंत्र  दिखा भारत  का  गणतंत्र  महान  है।

गुरुवार, 24 दिसंबर 2020

जल जीवन मिशन

 जल जीवन मिशन हर घर के लिए एक नल अति सुन्दर योजना है परन्तु यह उस तरह जमीन पर नहीं दिखेगी जिस तरह यह होनी चाहिए इसके लिए एक ही विकल्प है भारत सरकार अपने स्तर से जितने नये पाईप आधा इंच ,पौंण इंच, एक इंच के जमीन पर बिछेंगे को नापे जांचे  हिसाब मिल जायेगा सामग्री का इसके बाद बिछाई गई पाइप लाइन  को देखा  जाय हिसाब मिल जायेगा मजदूरी का रही बात पानी की आपूर्ति की जांच इसके लिए बिछाई गई पुरानी लाईन  जिस मद से भी बिछी थी को छेड़ा न जाय और न उस पर पानी चलाया जाय बल्कि उसे भी नापा जाय रिकॉर्ड रखा जाय पुराना सा पुराना सभी मदो का हिसाब मिल जायेगा और बिछाई गई जल जीवन मिशन की नई लाईन पर  ही पानी का विभाग पानी चलाये तो जल जीवन मिशन का सच सामने आ जायेगा कि हर घर के लिए नल। सम्पादक_नदी घाटी और पहाड़।

रविवार, 13 दिसंबर 2020

किसान और जवान

  किसान खेती करता है उसके पास आन्दोलन करने के लिए समय नहीं जवान सीमा की रखवाली करता है उसके पास जी हजूरी करने के लिए समय नहीं। भारत में जितनी भी बंजर जमीन है वह खेती करने वाले को भारत के प्रत्येक घर से हर परिवार को दी जाय और उससे उत्पादन को किसान कहीं भी बेचे आजादी दी जाय तो मेरे देश की धरती सोना उगलना शुरू कर देगी ।इसी तरह भारत के प्रत्येक घर से हर परिवार का एक सदस्य पुत्र व पुत्री सेना का जवान बने अनिवार्य हो जाय तो मेरा गांव मेरा देश दिखने लग जायेगा। सम्पादक- नदी घाटी और पहाड़ ।

मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

सूचना एक संवेदनशील तथ्य

 सूचना एक संवेदनशील तथ्य है लेकिन आम आदमी इसे नहीं समझता । समुचित व्यवस्था बिना सूचना के रति भर आगे नहीं बढ़ सकती यह लोकतंत्र का मूल मंत्र है।आम आदमी को सूचना के तथ्यों की अहमियत का ज्ञान जरूरी जिस दिन सूचना आम आदमी तक गाह्य हो जायेगी व्यवस्था लोकतंत्र के अनुकूल दिखेगी। सम्पादक-शीशपाल सिंह रावत।

शनिवार, 28 नवंबर 2020

अपने को बचाकर चल

 अपने को बचाकर चलने में ही भलाई है अपने आप बचोगे तो दुसरा भी अपने को बचाने में ही आपका अनुसरण करेगा।इस महामारी को हल्के में लेना अपने को मौत के मुंह में धकेलना है इसके लिए पहला सूत्र है अपने को बचाकर चल । सम्पादक_शीशपाल सिंह रावत।

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020

नवरात्र

 आध्यात्मिक दुनिया में आदि शक्ति की उपासना नवरात्र में ही सम्पन्न की जा सकती है। सम्पादक_शीशपाल सिंह रावत।

रविवार, 23 अगस्त 2020

अवसरों की तलाश

कोविड  19  अपनी  रप्तार  से  चल रहा  चुनोतियाँ  अधिक  अवसर कम  है  इसके  लिए  सभी  को  अपने अपने स्तर  से  अपनी आर्थिकी  के विकल्प  तलाशने  होंगे  ताकि  अवसरों को बढ़ाया  जाय  चुनोतियों  कम  हो। आपके  पास  हुनर  है  आप  जहां हो  वही  रहो  वही  से  अपनी आर्थिकी के  अवसर  तलाशो  कोविड  19  जीवन  की तलाश  से वंचित  हो जायेगा।  सम्पादक  शीशपाल  सिंह  रावत। 

गुरुवार, 20 अगस्त 2020

एनसीसी के फैसले का सम्मान

न्याय न्याय पंचायत धरूण के मालड़ा नामक स्थान में एनसीसी संघर्ष समिति की एक बैठक18 अगस्त को हुई सभी दलों के लोग शामिल हुए पूर्व सैनिक गब्बर सिंह बंगारी ने माननीय उच्च न्यायालय में अर्जी डाली थी के फैसले का सम्मान किया गया माननीय उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया गया। शूरवीर सिंह सजवाण दिवाकर भट्ट मंत्री प्रसाद नैथानी किशोर उपाध्याय विजयंत निजवाला गब्बर सिंह बंगारी ज्ञान सिंह रावत जयपाल पंवार कृष्णकांत कोटियाल एवं देवप्रयाग कीर्ति नगर टिहरी से सभी दलों के लोग और क्षेत्रीय जनता उपस्थिति थी कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णकांत कोटियाल की।

रविवार, 16 अगस्त 2020

74वां स्वतंत्रता दिवस

कोविड-19 महामारी अपने चरम पर है यह कम होने का नाम नहीं ले रही देश में गरीब का आर्थिक तंत्र इतना कमजोर हो गया है कि भूख मिटाने के लिए सभी अपने अपने स्तर से काम धंधे के विकल्प की व्यवस्था कर रहे पर समुचित सरकार चाहे तो उन्हें ७४ वां स्वतंत्रता दिवस लोकल को वोकल उपहार दे सकती है कुछ इस तरह कि जो जिस विकल्प से अपनी आर्थिकी को नए आयाम दे रहा बैक उसके घर पर जाकर उसके काम धंधे में मदद कर सकती हैं उसे पता नहीं चलेगा कोविड १९ अपने चरम पर है। मेरा देश मेरी दुनिया।

रविवार, 9 अगस्त 2020

आखिर शुभ घड़ी आ ही गई

अयोध्या के राम कोट मैं राम के मंदिर की आधारशिला 5 अगस्त 2020 को अभिजीत मुहूर्त में रखी गई 495 साल के बाद शुभ घड़ी आ ही गई नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने भारत के प्रधान सेवक के रूप में राम मंदिर की आधारशिला रखी।

एन सी सी यथावत

उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग ब्लाक के खासपटटी क्षेत्र के न्याय पंचायत धरूण के ग्राम पंचायत श्रीकोट की जमीन एन सी सी एकेडमी के लिए अधिग्रहित कर तात्कालिक सरकार ने शिलान्यास किया था वर्तमान सरकार एन सी सी एकेडमी पौड़ी गढ़वाल के देवाल ले गई पर ब्लाक देवप्रयाग की जनता ने विरोध शुरू किया धरना-प्रदर्शन चलता रहा के बीच खासपटटी क्षैत्र के बंगारी गांव के पूर्व सैनिक गब्बरसिंह बंगारी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी का फैसला आया एन सी सी मालड़ा श्रीकोट में यथावत रहेगी। यह खासपटटी है इसका अपना इतिहास है।

नदी घाटी और पहाड़

आंदोलनकारी पहचान उतराखण्ड

 उतराखण्ड राज्य बने 26 साल पूरे होने जा रहे है पर नवम्बर 2000  से राज्य की सत्ता ने उतराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों की पहचान के लिए जो नियम थोप...