गुरुवार, 24 जुलाई 2025

स्थानीय निकाय चुनाव प्रथम चरण

 उत्तराखंड में प्रथम चरण के स्थानीय निकाय चुनाव ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में मतदान 2 बजे तक। 



गुरुवार, 17 जुलाई 2025

अपणी गाँव की सरकार

 देवप्रयाग विकास खण्ड में 105 ग्राम प्रधान  और 28 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 5 जिला पंचायत सदस्य बनने है 29  प्रधान और 5 क्षेत्र पंचायत सदस्य आपसी सहमति से बन गये अब 28 जूलाई को 76 प्रधान और 23 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 5 जिला पंचायत सदस्य के लिए वोट डाले जायेगे 18 जूलाई को चुनाव चिन्ह मिलने पर अपणी सरकार बनवाने के लिए कौथिग सजना आरम्भ हो जायेगा परंतु सवाल पंचायत राज एक्ट की धारा 9 (6) और 9 (7) का परिपालन चुनाव आयोग को करवाना है ताकि अपणी सरकार गतिमान दिखे। 

बुधवार, 16 जुलाई 2025

हरेला

 आज हरेला के दिन लोगो ने जगह - जगह पौधे रोपे  गये ताकि शुद्ध आक्सीजन मानव जीवन को मिलता रहे। 

मंगलवार, 15 जुलाई 2025

पंचायत चुनाव उतराखण्ड 25

 उतराखण्ड के 12 जिलो में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के चुनाव प्रथम चरण 24 जूलाई और द्वितीय चरण 28 जूलाई 25 को होने है माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल उतराखण्ड में दायर याचिका का फैसला 14 जूलाई 2 बजे के बाद से चुनाव चिन्ह आंवटन की प्रक्रिया आरम्भ हुई लेकिन चुनाव लड़ने वाला दो जगह से मतदाता न हो पर यदि चुनाव जीत जाता है तो शिकायत करने वाला पिटिशन कर सकता है। पंचायत एक्ट की धारा 9(6) और 9(7) का परिपालन चुनाव आयोग को करवाना है। 

गुरुवार, 10 जुलाई 2025

श्रावण का महिना

 श्रावण का महिना शिवमय हो जाता है। सनातन संस्कृति अपनी रौ में गतिमान रहती है। हर हर महादेव और जय भोले का स्वर प्रकृति के साथ नाद करता रहता है।

बुधवार, 2 जुलाई 2025

शनिवार, 24 मई 2025

अमानवीय घटना का संज्ञान

 स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से दोषियों को दण्डित करने को कहा

पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित विकासखण्ड बीरोंखाल के सुखई में वाहन दुर्घटना में मृतक, कुंड निवासी संदीप के शव को अस्पताल प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा में बांध कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की अमानवीय घटना का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए कहा है।प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल स्थित विकासखण्ड बीरोंखाल के सुखई में बुधवार को वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें एक महिला बिलेश्वरी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि कुंड निवासी संदीप की रामनगर में इलाज के दौरान मृत्यु के बाद उसके शव को अस्पताल प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा में बांध कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की अमानवीय घटना सामने आने के पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए श्री महाराज ने दूरभाष पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत और नैनीताल के सीएमओ डा. हरीश पंत से बात कर दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही के लिए कहा। घटनाक्रम के बाद फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के  सीएम एस के जबाब तलब किये गये।

मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025

आपके आसपास

 आपके आसपास क्या हो रहा है क्यों हो रहा है कंहा हो रहा है और किसके लिए हो रहा है तथा जो हो रहा है उसका व्यापक जन हित जिससे व्यापक लोकहित सधे या स्व हित सध रहा आदि आपको देखना है अपने आसपास लोकतंत्र के लिए ।  यह काम सबसे पहले उन्हें करना है  जो जनता के प्रतिनिधि है और जिनके हाथ में शा़सन और सत्ता लोकतंत्र ने दी है उसके बाद उन्हें स्वत संज्ञान लेना है जिनके हाथ में व्यवस्था है यह व्यवस्था प्रबंधन उन्होंने दी है जो  लोकतंत्र के नाम पर शासन और सत्ता का संचालन करते है यदि ये दोनों तंत्र भी सक्रिय नहीं होते तो उसके बाद पत्रकार लोकतंत्र की आवाज बुलंद करता है पत्रकार ही एक ऐसा माध्यम है  जिस आवाज को जनता भी नहीं उठा सकती उस आवाज को उठाने का काम पत्रकार का है इसके लिए पत्र कार को भीड़ में रहना पड़ता है लेकिन वह भीड़ का हिस्सा नहीं  लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। सम्पादक_ शीशपाल सिंह रावत। 

नदी घाटी और पहाड़

आंदोलनकारी पहचान उतराखण्ड

 उतराखण्ड राज्य बने 26 साल पूरे होने जा रहे है पर नवम्बर 2000  से राज्य की सत्ता ने उतराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों की पहचान के लिए जो नियम थोप...