सड़क बनने के सात चरण होते हैं तब जाकर सड़क बनती है । सूचना का तथ्य को तस्वीर तथ्य
बता रही।
नदी घाटी और पहाड़ समाचार पत्र मे आपका स्वागत । देखे पढ़े लिखे जन गण मन की आवाज। सूचना एक संवेदनशील तथ्य ।आपके आसपास के शब्दो की खबर -सम्पादक -शीशपाल सिंह रावत। जरोला-जामणीखाल टिहरीगढवाल उतराखंड भारत 249122
मई के महीने का लाकडाउन अपने आप में जीवन के प्रति जिजिविषा है। देखा जाय २०२० का लाकडाउन से ही सूचना का तथ्य समीक्षा की जाती तो २०२१ लाकडाउन की घड़ी ही नहीं आती। भारत ही नहीं दुनिया महामारी से त्रसित है ।
सनातन संस्कृति २०७८ आरम्भ हो गया कोविड कोरोना महामारी का भय दुनिया में २०७७ से भय का वातावरण बना रहा वैक्सीन अनुकूल नही दिख रही सनातन संस्कृति में एक सूत्र है स्तुति। स्तुति में शक्ति है यज्ञ में सता है ।
मार्च का महीना जब शुरू होता था तो दुनिया के सभी लोग, समुचित व्यवस्था, सरकारे मार्च करने लग जाती थी परन्तु 24 मार्च 2020 से आज 2021 मार्च 23 लोग कोविड 19 नाम से उतना मार्च नहीं कर रहे जितना दुनिया की समुचित व्यवस्था लक्ष्य तय करती थी इसे कहते समय की धड़कन।
तीरथ रावत 10 मार्च 2021को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री चुने गए अभी बीजेपी सरकार को 1साल 9 दिन और है 9 मार्च 2021को तिरवेंदर रावत ने 1451दिन की सरकार चलाकर त्यागपत्र दिया।
मार्च 2020 मे कोरोना पर समुचित व्यवस्था सक्रिय हुई लाकडाउन ने अनेक खेल खिलाये में स्वत अवसर तीन धंधे सक्रिय हुए 1-भवन निर्माण 2-वाहन क्रय विक्रय और3- काम चलाऊ दुकानें खुली।अब मार्च 2021 आरम्भ हो गया कोरोनावायरस का टिकाकरण गतिविधियां संचालित हो रही लेकिन रोजगार के अवसर गतिहीन दिख रहे को पटरी पर लाने के लिए समुचित व्यवस्था आम जन के प्रति सभी प्रकार के बैकों को जबाबदेह बनाये लोकल से वोकल सक्रिय हो कर जीवन दिखेगा।
भारत का गणतंत्र महान है। 72 वें गणतंत्र पर किसान ट्रेक्टर रैली निकालते समय लालकिले पर देश के झण्डे के साथ जो हरकत की गयी वह गणतंत्र का अपमान है का अधिकार किसी को नहीं व्यवस्था जिन हाथों में हैं से वास्तव में गणतंत्र दिखा भारत का गणतंत्र महान है।
जल जीवन मिशन हर घर के लिए एक नल अति सुन्दर योजना है परन्तु यह उस तरह जमीन पर नहीं दिखेगी जिस तरह यह होनी चाहिए इसके लिए एक ही विकल्प है भारत सरकार अपने स्तर से जितने नये पाईप आधा इंच ,पौंण इंच, एक इंच के जमीन पर बिछेंगे को नापे जांचे हिसाब मिल जायेगा सामग्री का इसके बाद बिछाई गई पाइप लाइन को देखा जाय हिसाब मिल जायेगा मजदूरी का रही बात पानी की आपूर्ति की जांच इसके लिए बिछाई गई पुरानी लाईन जिस मद से भी बिछी थी को छेड़ा न जाय और न उस पर पानी चलाया जाय बल्कि उसे भी नापा जाय रिकॉर्ड रखा जाय पुराना सा पुराना सभी मदो का हिसाब मिल जायेगा और बिछाई गई जल जीवन मिशन की नई लाईन पर ही पानी का विभाग पानी चलाये तो जल जीवन मिशन का सच सामने आ जायेगा कि हर घर के लिए नल। सम्पादक_नदी घाटी और पहाड़।
किसान खेती करता है उसके पास आन्दोलन करने के लिए समय नहीं जवान सीमा की रखवाली करता है उसके पास जी हजूरी करने के लिए समय नहीं। भारत में जितनी भी बंजर जमीन है वह खेती करने वाले को भारत के प्रत्येक घर से हर परिवार को दी जाय और उससे उत्पादन को किसान कहीं भी बेचे आजादी दी जाय तो मेरे देश की धरती सोना उगलना शुरू कर देगी ।इसी तरह भारत के प्रत्येक घर से हर परिवार का एक सदस्य पुत्र व पुत्री सेना का जवान बने अनिवार्य हो जाय तो मेरा गांव मेरा देश दिखने लग जायेगा। सम्पादक- नदी घाटी और पहाड़ ।
सूचना एक संवेदनशील तथ्य है लेकिन आम आदमी इसे नहीं समझता । समुचित व्यवस्था बिना सूचना के रति भर आगे नहीं बढ़ सकती यह लोकतंत्र का मूल मंत्र है।आम आदमी को सूचना के तथ्यों की अहमियत का ज्ञान जरूरी जिस दिन सूचना आम आदमी तक गाह्य हो जायेगी व्यवस्था लोकतंत्र के अनुकूल दिखेगी। सम्पादक-शीशपाल सिंह रावत।
उतराखण्ड राज्य बने 26 साल पूरे होने जा रहे है पर नवम्बर 2000 से राज्य की सत्ता ने उतराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों की पहचान के लिए जो नियम थोप...