रविवार, 12 दिसंबर 2021

जनरल रावत एवं अन्य शहीदों को नमन

 भारत के तीनों सेनाओं के प्रथम सेनापति जनरल बिपिन रावत  उनकी पत्नी मधुलिका रावत व ११ अन्य  सैन्य कर्मियों की ८ दिसम्बर २०२१ को हैलिकॉप्टर हादसे में देश की सेवा करते हुए मृत्यु देश के लिए अपूर्णीय क्षति हुई। इस सम्पादक की उपस्थिति में जिला सूचना कार्यालय नई टिहरी में सूचना विभाग के कार्मिकों सहित ९ दिसम्बर २०२१ को ११ बजकर  ३० मिनट पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई जनरल रावत  एवं अन्य शहीदों को नमन।

मंगलवार, 30 नवंबर 2021

उत्तराखंड में देव स्थानम बोर्ड भंग

  उत्तराखंड सरकार ने अपने ही बनाए देव स्थानम बोर्ड को भंग कर दिया यह घोषणा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने की  अब उत्तराखंड में चार धाम विकास परिषद  जिस तरह काम करता था उस तरह अस्तित्व में आ जायेगा पर अन्य मंदिरों में पूर्व की तरह व्यवस्था दिखेगी । विधानसभा सत्र में यह प्रस्ताव पारित होने पर ५१ मदिर अपनी समितियों के माध्यम से संचालित होगे। 

रविवार, 14 नवंबर 2021

इगास का त्योहार

 इगास का त्योहार दीपावली का ही त्योहार है  लेकिन यह त्योहार उत्तराखंड में बीर भड़ माधो सिंह भंडारी की तिब्बत को जीतने की खुशी सकुशल घर वापसी की दोहरी खुशी बग्वाल मनाने की परंपरा आज से नहीं महिपत शाह के राज्यकाल से एक परम्परा आज भी गतिमान है नवम्बर  २०२१ में उत्तराखंड की समुचित सरकार ने इस लोकपर्व पर छुट्टी  का शासनादेश जारी  किया लोकपर्व  की महत्ता  इगास  अपने आप में दिव्य है।

गुरुवार, 11 नवंबर 2021

छठ पूजा

 छठ पूजा उत्तराखंड में भी गतिमान हो चुकी भारतीय संस्कृति अनेकता में एकता अस्त होते सूर्य को प्रणाम अपने आप में एक बड़ा सम्मान है हालांकि यह पहल बिहार से हुई  उगते सूरज का जिस तरह सम्मान होता उसी तरह अस्त होते सूरज का भी सम्मान है ।

शुक्रवार, 5 नवंबर 2021

जय बाबा केदार

 जय बाबा केदार की उद्घोष के साथ  केदारनाथ के कपाट ६ माह के लिए बंद हुए अब देवता पूजा करेंगे  देवों के देव महादेव की उसके बाद मनुष्य। केदारनाथ देवों के देव महादेव का निवास है मनुष्यों के लिए दर्शनार्थ और कैलाश पर्वत अनंत निवास है ज़हां  दिव्यता के दर्शन होते यह उसके लिए जिसे दिव्य शक्ति हासिल हो। 

बुधवार, 27 अक्टूबर 2021

दिपावली दीपों का त्योहार

 दिपावली दीपों का त्योहार  है  । आज़ के व्यवसायिक युग में त्योहार हर दिन मन रहे हर दिन दीप प्रज्वलित हो रहे कल्कि काल में। दीपावली दीपों का त्योहार है।

बुधवार, 20 अक्टूबर 2021

शरद पूर्णिमा

 शरद पूर्णिमा के दिन शिव और पार्वती के पुत्र कार्तिकेय का जन्म हुआ और शरद पूर्णिमा के दिन ही राधा व श्री कृष्ण ने रास लीला की  चांद १६ कलाओ से इस दिन  अपनी आभा से चमकता है।

रविवार, 3 अक्टूबर 2021

सरकारी स्कूल

 सरकारी स्कूल  प्राइवेट स्कूलों को पछाड़ सकते है तब जब भारत में जितने भी समुचित सरकार के मंत्री, नेता, समुचित व्यवस्था के अधिकारी, कार्मिक अपने अपने इलाके के सरकारी स्कूल में अपने बच्चों का दाखिला अनिवार्य कराये। सरकारी स्कूल के साथ सभी प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित  दिखेंगी सभी समानता का  अहसास करेंगे सभी साथ साथ रहेंगे पर सफाई से लेकर सभी विभागों के कार्मिक और अधिकारी स्कूल का दौरा करेंगे कारण उस स्कूल में उनके बच्चे पढ़ते हैं। भारत की संसद और राज्यों की विधानसभा  कानून बना कर करके तो देखे सरकारी स्कूल सजेंगे संवरेंगे  सुशिक्षित, सुव्यवस्थित, स्वस्थ देशभक्त नागरिक देंगें।

मंगलवार, 28 सितंबर 2021

इन्द्र जौ पेड़

 इन्द्र जौ नाम का पेड़  शोध और संरक्षण तथा नर्सरी लगाकर आजिविका का विषय है उत्तराखंड में । ऐसा कहा जाता है कि इस पेड़ के तने का छिलका का काढ़ा पेट दर्द की अचूक दवा है   


सोमवार, 27 सितंबर 2021

उत्तराखंड देवभूमि

उत्तराखंड देवभूमि बनी रहे इसके लिए आप हम सबको देवभूमि की परम्परा, संस्कृति  का परिपालन उसी तरह करना होगा जिस तरह नियम और संयम थे। 

रविवार, 26 सितंबर 2021

पित्र पक्ष

 इस समय पित्र पक्ष का समय है। सभी अपने अपने पित्रों का स्मरण करें  पित्र ऋण से मुक्त ।


नदी घाटी और पहाड़

आंदोलनकारी पहचान उतराखण्ड

 उतराखण्ड राज्य बने 26 साल पूरे होने जा रहे है पर नवम्बर 2000  से राज्य की सत्ता ने उतराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों की पहचान के लिए जो नियम थोप...