जामणी खाल बाजार से 500 मीटर दूरी पर जीवन कथा के नये भवन पर छत पड़ने का कार्य गतिमान।
नदी घाटी और पहाड़ समाचार पत्र मे आपका स्वागत । देखे पढ़े लिखे जन गण मन की आवाज। सूचना एक संवेदनशील तथ्य ।आपके आसपास के शब्दो की खबर -सम्पादक -शीशपाल सिंह रावत। जरोला-जामणीखाल टिहरीगढवाल उतराखंड भारत 249122
सोमवार, 9 अक्टूबर 2023
सोमवार, 2 अक्टूबर 2023
मंगलवार, 26 सितंबर 2023
सड़क पर पानी निकासी की व्यवस्था हो
ग्रामीण बाजार जामणीखाल में कुछ दिन पहले लोकनिर्माण विभाग ने दुकानदारों को नोटिस दिया कि सड़क 9 मीटर चौड़ी होनी चाहिए पर नाप छाप की पर अतिक्रमण हटा जिससे सड़क पर पानी की निकासी व्यवस्था ने उन दुकानों पर अतिक्रमण कर दिया जो दुकान सड़क की पटरी से नीचे है और अब जल निगम की जल जीवन मिशन तथा जीओ नेटवर्क की लाईन पड़ने से सड़क पर पानी निकासी व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी जिसके लिए इस सम्पादक के द्वारा व्यापक जनहित जिससे व्यापक लोकहित सधे के तहत लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता से संवाद किया । तस्वीर तथ्य प्रस्तुत।
सोमवार, 25 सितंबर 2023
लोकतंत्र में जिवितता दिखनी चाहिए
लोकतंत्र तभी जिवित दिख सकता है जब जनता स्वयं जनप्रतिनिधि बनने के लिए आगे आये देवप्रयाग विकास खण्ड कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा सूचना का तथ्य लोकतंत्र की जिवितता का प्रदर्शन करता है कि आखिर जनता क्यों नहीं लोकतंत्र की ध्वज वाहक बनने के लिए उत्साहित है गम्भीर सवाल।
पानी और जीओ की केबिल लाईन
ग्रामीण बाजार जामणीखाल 25 तारिख को बंदी रहता आज जल निगम देवप्रयाग और जीओ नेटवर्क ने लाईन बिछाने का काम किया उस जगह पर जंहा कुछ दिन पहले सड़क 9 मीटर चौड़ी के नाम पर अतिक्रमण हटाने अभियान चला।
वाहनों के पार्क के लिए
ग्रामीण बाजार जामणीखाल में वाहनों के पार्क के लिए जमीन का नाप छाप का काम किया जा रहा है उपर पुल बनेगा नीचे वाहन पार्क।
बुधवार, 20 सितंबर 2023
बीडीसी बैठक देवप्रयाग
बीडीसी बैठक देवप्रयाग की एक बैठक ब्लॉक प्रमुख सूरज पाठक की अध्यक्षता में आहुत हुई जिसमें प्रमुख के साथ ग्राम प्रधानो ने व्यवस्था की कार्य प्रणाली के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।
सोमवार, 21 अगस्त 2023
शौचालय की स्वच्छता पर सवाल
ग्रामीण बाजार जामणीखाल जाखणीधार तहसील देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र, लोकसभा गढ़वाल क्षेत्र, ब्लाक देवप्रयाग, जिला पंचायत टिहरी में आता है जंहा आम आदमी के लिए शौच आदि के लिए तीन बार शौचालय तो बनवाया गया परंतु यह शौचालय की दुर्दशा तस्वीर तथ्य।
रविवार, 20 अगस्त 2023
दुकानों के आगे वाहन पार्क
एक तरफ लोकनिर्माण विभाग 9 मीटर सड़क के नाम पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रहा दुसरी तरफ बाजार में वाहन दुकानों के आगे पार्क होकर पैदल पथ आवागमन पर अतिक्रमण कर रहे जो चुनी हुई सरकार के समकक्ष एक समांतर सरकार ठीक नहीं के लिए बाजार में वाहन पार्क के लिए सड़क जरूरी ताकि अतिक्रमण के नाम पर लोकनिर्माण विभाग जिस सड़क को चौड़ीकरण कर रहा का लाभ आड़े तिरछे वाहन खड़ा करने वाले व पानी की लाईन, बिजली की लाईन, दूरसंचार केबल लाईन के विभाग पुनः सड़क अतिक्रमण न करे पर दुकानों में आवागमन आम जन के लिए सुलभ सहज बनाने की व्यवस्था लोकनिर्माण की
हो।
गुरुवार, 17 अगस्त 2023
सड़क पर अतिक्रमण हटाने
ग्रामीण बाजार जामणी खाल में सड़क 9 मीटर होनी चाहिए पर लोकनिर्माण विभाग ने दुकान मालिकों को नोटिस कुछ दिन पहले दिया और आज अतिक्रमण हटाने बुलडोजर मय प्रशासन अमला आई। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोकनिर्माण बाजार में वाहनो के लिए खड़े होने के लिए स्थान नहीं बनाता जिससे वाहन मालिक दुकानों के आगे अपने वाहन आड़े तिरछे जब तक चाहे खड़े रखते है जिससे जनता के लिए पैदल पथ अवरोध होता है और दुकान दार भी वाहन मालिकों के साथ में दुकान का रास्ता खुला रखने के लिए गिड़गड़ाने लगते रहते और लोकनिर्माण विभाग मस्त इसके लिए आम जनता का व्यापक जनहित देखा जाय वाहन खड़े रखने के लिए लोकनिर्माण विभाग सड़क की व्यवस्था एक गम्भीर सवाल है तस्वीर तथ्य प्रस्तुत।
शनिवार, 5 अगस्त 2023
आपदा की भेंट चढी सड़क
जामणी खाल बगडवालधार हिसरियाखाल लक्षमोली मोटर मार्ग खतरनाक मार्ग है जो आपदा की भेंट चढता रहता है समुचित सरकार और समुचित व्यवस्था व्यापक लोकहित को देखकर खतरनाक मोड़ो वाले इस मार्ग को दुर्घटना रहित मार्ग बनाकर व्यापक जनहित का सम्मान करे।
नदी घाटी और पहाड़
आंदोलनकारी पहचान उतराखण्ड
उतराखण्ड राज्य बने 26 साल पूरे होने जा रहे है पर नवम्बर 2000 से राज्य की सत्ता ने उतराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों की पहचान के लिए जो नियम थोप...
-
जय हो सनातन संस्कृति का पहला सम्बोधन है और देवी की स्तुति में जय हो एक मंत्र है। सम्पादक- नदी घाटी और पहाड़।
























