ग्रामीण बाजार जामणीखाल जाखणीधार तहसील देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र, लोकसभा गढ़वाल क्षेत्र, ब्लाक देवप्रयाग, जिला पंचायत टिहरी में आता है जंहा आम आदमी के लिए शौच आदि के लिए तीन बार शौचालय तो बनवाया गया परंतु यह शौचालय की दुर्दशा तस्वीर तथ्य।
नदी घाटी और पहाड़ समाचार पत्र मे आपका स्वागत । देखे पढ़े लिखे जन गण मन की आवाज। सूचना एक संवेदनशील तथ्य ।आपके आसपास के शब्दो की खबर -सम्पादक -शीशपाल सिंह रावत। जरोला-जामणीखाल टिहरीगढवाल उतराखंड भारत 249122
सोमवार, 21 अगस्त 2023
रविवार, 20 अगस्त 2023
दुकानों के आगे वाहन पार्क
एक तरफ लोकनिर्माण विभाग 9 मीटर सड़क के नाम पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रहा दुसरी तरफ बाजार में वाहन दुकानों के आगे पार्क होकर पैदल पथ आवागमन पर अतिक्रमण कर रहे जो चुनी हुई सरकार के समकक्ष एक समांतर सरकार ठीक नहीं के लिए बाजार में वाहन पार्क के लिए सड़क जरूरी ताकि अतिक्रमण के नाम पर लोकनिर्माण विभाग जिस सड़क को चौड़ीकरण कर रहा का लाभ आड़े तिरछे वाहन खड़ा करने वाले व पानी की लाईन, बिजली की लाईन, दूरसंचार केबल लाईन के विभाग पुनः सड़क अतिक्रमण न करे पर दुकानों में आवागमन आम जन के लिए सुलभ सहज बनाने की व्यवस्था लोकनिर्माण की
हो।
गुरुवार, 17 अगस्त 2023
सड़क पर अतिक्रमण हटाने
ग्रामीण बाजार जामणी खाल में सड़क 9 मीटर होनी चाहिए पर लोकनिर्माण विभाग ने दुकान मालिकों को नोटिस कुछ दिन पहले दिया और आज अतिक्रमण हटाने बुलडोजर मय प्रशासन अमला आई। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोकनिर्माण बाजार में वाहनो के लिए खड़े होने के लिए स्थान नहीं बनाता जिससे वाहन मालिक दुकानों के आगे अपने वाहन आड़े तिरछे जब तक चाहे खड़े रखते है जिससे जनता के लिए पैदल पथ अवरोध होता है और दुकान दार भी वाहन मालिकों के साथ में दुकान का रास्ता खुला रखने के लिए गिड़गड़ाने लगते रहते और लोकनिर्माण विभाग मस्त इसके लिए आम जनता का व्यापक जनहित देखा जाय वाहन खड़े रखने के लिए लोकनिर्माण विभाग सड़क की व्यवस्था एक गम्भीर सवाल है तस्वीर तथ्य प्रस्तुत।
शनिवार, 5 अगस्त 2023
आपदा की भेंट चढी सड़क
जामणी खाल बगडवालधार हिसरियाखाल लक्षमोली मोटर मार्ग खतरनाक मार्ग है जो आपदा की भेंट चढता रहता है समुचित सरकार और समुचित व्यवस्था व्यापक लोकहित को देखकर खतरनाक मोड़ो वाले इस मार्ग को दुर्घटना रहित मार्ग बनाकर व्यापक जनहित का सम्मान करे।
सोमवार, 24 जुलाई 2023
ग्राम जरोला का प्रवेश द्वार
क्षेत्र पंचायत छडियारा की नीधि से सदस्य क्षेत्र पंचायत छडियारा श्रीमती लक्ष्मी देवी ने ग्राम जरोला का प्रवेश द्वार निर्माण 2022-23 तस्वीर तथ्य प्रस्तुत।
शनिवार, 15 जुलाई 2023
गुरु देवता से जरोला वाली सड़क
गुरु देवता से जरोला जाने के लिए जो सड़क बनी है वह सड़क आपदा ग्रस्त है या नहीं पर आपदा प्रबंधन विभाग टिहरी से सूचना मांगी गई थी पर अभी तक व्यापक जनहित जिससे व्यापक लोकहित सधे का जबाब नही मिला और परिणाम जनता और जन प्रतिनिधियों के सामने अभी भी समय है सड़क आपदा रहित बनाये।
शुक्रवार, 14 जुलाई 2023
जीवन कथा भवन
ग्रामीण बाजार जामणीखाल से लगभग 200 मीटर दूरी पर हिण्डोला खाल देवप्रयाग जाने वाली सड़क के नीचे जीवन कथा भवन निर्माण प्रगति पर ।
बुधवार, 12 जुलाई 2023
धारा रिचार्ज दिखा
गाँव जरोला से जामणीखाल बाजार आने जाने के पैदल रास्ते पर गाँव सभा नागचौंड के गाँव चौंड का धारा रिचार्ज दिखा क्षेत्र में लगातार बारीष होने पर।
मंगलवार, 4 जुलाई 2023
अमृत सरोवर बनाए जाने के लिए पर्याप्त पानी
गाँव जरोला के रौथा नामी तोक भोगवती नदी के किनारे पर प्राकृतिक जल स्तोत्र धारे पर पानी का संग्रह करके अमृत सरोवर बनाया जाय तो जल संरक्षण जल संग्रहण से सभी गाँव वासी लाभ ले सकते है इसके लिए इस सम्पादक ने खण्ड विकास अधिकारी देवप्रयाग के संज्ञान में उक्त योजना रखी।
गुरुवार, 22 जून 2023
जल जीवन मिशन का सच
जल जीवन मिशन की सच्चाई देखनी है तो गाँव में आये यदि हर घर नल लगे होते नल पर जल होता तो लोग धारे पर इस तरह भीड़ नहीं लगाते तस्वीर तथ्य।
बुधवार, 21 जून 2023
बीडीसी बैठक देवप्रयाग
21 जून 23 को बीडीसी की बैठक हुई में प्रधान संघ के अध्यक्ष ने सदन के माध्यम से कहा कि पिछली बैठक में जनता के जो सवाल जन प्रतिनिधियो के द्वारा उठाये गए पर जो कारर्वाई की गई वह इस सदन को बताये पर जब सकारात्मक जबाब नही मिला तब जिले से आये एक अधिकारी ने सूचना का तथ्य जनता और जनप्रतिनिधियों को समयावधि के भीतर देने के लिए आदेश दिया।
नदी घाटी और पहाड़
आंदोलनकारी पहचान उतराखण्ड
उतराखण्ड राज्य बने 26 साल पूरे होने जा रहे है पर नवम्बर 2000 से राज्य की सत्ता ने उतराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों की पहचान के लिए जो नियम थोप...
-
जय हो सनातन संस्कृति का पहला सम्बोधन है और देवी की स्तुति में जय हो एक मंत्र है। सम्पादक- नदी घाटी और पहाड़।















