गुरुवार, 17 अगस्त 2023

सड़क पर अतिक्रमण हटाने

 ग्रामीण बाजार जामणी खाल में सड़क 9 मीटर होनी चाहिए पर लोकनिर्माण विभाग ने दुकान मालिकों को नोटिस कुछ दिन पहले दिया और आज अतिक्रमण हटाने बुलडोजर मय प्रशासन अमला आई। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोकनिर्माण  बाजार में वाहनो के लिए खड़े होने के लिए  स्थान नहीं बनाता जिससे वाहन मालिक दुकानों के आगे अपने वाहन आड़े तिरछे जब तक चाहे खड़े रखते है जिससे जनता के लिए पैदल पथ अवरोध होता है और दुकान दार भी वाहन मालिकों के साथ में दुकान का रास्ता खुला रखने के लिए गिड़गड़ाने लगते रहते और लोकनिर्माण विभाग मस्त इसके लिए आम जनता का व्यापक जनहित देखा जाय वाहन खड़े रखने के लिए लोकनिर्माण विभाग सड़क की व्यवस्था एक गम्भीर सवाल है तस्वीर तथ्य प्रस्तुत। 







शनिवार, 5 अगस्त 2023

आपदा की भेंट चढी सड़क

 जामणी खाल बगडवालधार हिसरियाखाल लक्षमोली मोटर मार्ग खतरनाक  मार्ग है जो आपदा की भेंट चढता रहता है समुचित सरकार और समुचित व्यवस्था व्यापक लोकहित को देखकर खतरनाक मोड़ो वाले इस मार्ग  को दुर्घटना रहित मार्ग बनाकर  व्यापक जनहित का सम्मान करे। 

सोमवार, 24 जुलाई 2023

ग्राम जरोला का प्रवेश द्वार

 क्षेत्र पंचायत छडियारा की नीधि से सदस्य क्षेत्र पंचायत छडियारा श्रीमती लक्ष्मी देवी ने  ग्राम जरोला का प्रवेश द्वार निर्माण 2022-23  तस्वीर तथ्य प्रस्तुत। 


शनिवार, 15 जुलाई 2023

गुरु देवता से जरोला वाली सड़क

 गुरु देवता से जरोला जाने के लिए जो सड़क बनी है वह सड़क आपदा ग्रस्त है या नहीं  पर आपदा प्रबंधन विभाग टिहरी से सूचना मांगी गई थी पर अभी तक  व्यापक जनहित जिससे व्यापक लोकहित सधे का जबाब  नही मिला और परिणाम जनता और जन प्रतिनिधियों के सामने अभी भी समय है   सड़क आपदा रहित बनाये। 


शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

जीवन कथा भवन

 ग्रामीण बाजार जामणीखाल से  लगभग 200  मीटर दूरी पर हिण्डोला खाल देवप्रयाग जाने वाली सड़क के नीचे जीवन कथा भवन निर्माण प्रगति पर । 


बुधवार, 12 जुलाई 2023

धारा रिचार्ज दिखा

 गाँव जरोला से जामणीखाल बाजार आने जाने के पैदल रास्ते पर गाँव सभा नागचौंड के गाँव चौंड का धारा रिचार्ज दिखा क्षेत्र में लगातार बारीष होने पर। 


मंगलवार, 4 जुलाई 2023

अमृत सरोवर बनाए जाने के लिए पर्याप्त पानी

 गाँव जरोला के रौथा नामी तोक भोगवती नदी के किनारे पर प्राकृतिक जल स्तोत्र धारे पर पानी का संग्रह करके अमृत सरोवर बनाया जाय तो जल संरक्षण जल  संग्रहण से सभी गाँव वासी लाभ ले सकते है इसके लिए इस सम्पादक ने खण्ड विकास अधिकारी देवप्रयाग के संज्ञान में उक्त योजना रखी। 


गुरुवार, 22 जून 2023

जल जीवन मिशन का सच

 जल जीवन मिशन की सच्चाई देखनी है तो गाँव में आये  यदि हर घर नल लगे होते नल पर जल होता तो लोग धारे पर इस तरह भीड़ नहीं लगाते तस्वीर तथ्य। 


बुधवार, 21 जून 2023

बीडीसी बैठक देवप्रयाग

 21 जून 23 को बीडीसी की बैठक हुई में प्रधान संघ के अध्यक्ष  ने सदन के माध्यम से कहा कि पिछली बैठक में जनता के जो सवाल जन प्रतिनिधियो के द्वारा उठाये गए पर जो कारर्वाई की गई वह इस सदन को बताये पर जब सकारात्मक जबाब नही मिला तब जिले से आये एक अधिकारी ने सूचना का तथ्य   जनता और जनप्रतिनिधियों को समयावधि के भीतर देने के लिए आदेश दिया। 




 


गुरुवार, 15 जून 2023

घास के लिए लगती बंजर खेतों में आग

 गाँव में निवास करने वाले लोग कम है जिससे खेती बंजर , बंजर खेतों में लोग आग लगा देते कि अनाज नहीं तो घास ही सही, बंजर खेत से आग पास के जंगल में उड़नछू हो जाती जिससे जंगल के जीव जन्तु पशु पक्षी आग की भेंट चढ जाते जबकि उनका इस समय प्रजनन काल भी रहता से जीव जन्तु पशु पक्षी का आने वाला बचपन भी भस्म हो जाता जिसका सीधा प्रभाव जलवायु परिवर्तन पर एक गम्भीर सवाल समुची  दुनिया के लिए। 

नदी घाटी और पहाड़

आंदोलनकारी पहचान उतराखण्ड

 उतराखण्ड राज्य बने 26 साल पूरे होने जा रहे है पर नवम्बर 2000  से राज्य की सत्ता ने उतराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों की पहचान के लिए जो नियम थोप...