मंगलवार, 4 जुलाई 2023

अमृत सरोवर बनाए जाने के लिए पर्याप्त पानी

 गाँव जरोला के रौथा नामी तोक भोगवती नदी के किनारे पर प्राकृतिक जल स्तोत्र धारे पर पानी का संग्रह करके अमृत सरोवर बनाया जाय तो जल संरक्षण जल  संग्रहण से सभी गाँव वासी लाभ ले सकते है इसके लिए इस सम्पादक ने खण्ड विकास अधिकारी देवप्रयाग के संज्ञान में उक्त योजना रखी। 


गुरुवार, 22 जून 2023

जल जीवन मिशन का सच

 जल जीवन मिशन की सच्चाई देखनी है तो गाँव में आये  यदि हर घर नल लगे होते नल पर जल होता तो लोग धारे पर इस तरह भीड़ नहीं लगाते तस्वीर तथ्य। 


बुधवार, 21 जून 2023

बीडीसी बैठक देवप्रयाग

 21 जून 23 को बीडीसी की बैठक हुई में प्रधान संघ के अध्यक्ष  ने सदन के माध्यम से कहा कि पिछली बैठक में जनता के जो सवाल जन प्रतिनिधियो के द्वारा उठाये गए पर जो कारर्वाई की गई वह इस सदन को बताये पर जब सकारात्मक जबाब नही मिला तब जिले से आये एक अधिकारी ने सूचना का तथ्य   जनता और जनप्रतिनिधियों को समयावधि के भीतर देने के लिए आदेश दिया। 




 


गुरुवार, 15 जून 2023

घास के लिए लगती बंजर खेतों में आग

 गाँव में निवास करने वाले लोग कम है जिससे खेती बंजर , बंजर खेतों में लोग आग लगा देते कि अनाज नहीं तो घास ही सही, बंजर खेत से आग पास के जंगल में उड़नछू हो जाती जिससे जंगल के जीव जन्तु पशु पक्षी आग की भेंट चढ जाते जबकि उनका इस समय प्रजनन काल भी रहता से जीव जन्तु पशु पक्षी का आने वाला बचपन भी भस्म हो जाता जिसका सीधा प्रभाव जलवायु परिवर्तन पर एक गम्भीर सवाल समुची  दुनिया के लिए। 

बुधवार, 31 मई 2023

नदी घाटी और पहाड़ प्रिंट मीडिया


 

निराश्रित पशु धन का आश्रयस्थल जामणीखाल

 माँ चंद्र बदनी के चरणों में ग्रामीण बाजार जामणीखाल है इस बाजार में निराश्रित पशु धन का आश्रय स्थल है जिनके लिए पानी की  कोई वयस्था नहीं भोजन के लिए इधर उधर से चर कर आ जाते अपनी  पेट की भूख मिटा लेते लेकिन धूप बरसात आंधी के समय जाये कंहा समुचित सरकार गौधन के लिए  व्यवस्था करें तो मूक पशुओं के प्रति मनुष्यता दिखेगी। 


शनिवार, 27 मई 2023

काफल पाको जेठ

 उतराखंड के खासपटटी चंद्र कूट पहाड़ के जंगलों में जेठ माह में काफल पकने लग गया परंतु जेठ माह भंयकर अंधड़ बेसमय बारीष ओले के प्रकोप से अतिक्रमण होता जा रहा काफल उस तरह पेड़ पर लकदक नहीं दिख रहा जिस तरह  दिखना चाहिए था जलवायु परिवर्तन के प्रति गम्भीर सवाल  । 


सोमवार, 22 मई 2023

उजाड़ होती सृजित संपत्ति

  1986-87 में एक शिशु मंदिर की स्थापना जामणीखाल में हुई समुचित सरकार और समुचित व्यवस्था तथा समिति और जनता के चन्दे से संपत्ति सृजित तो हुई  परन्तु  आज इस भवन पर न शिक्षक और न शिक्षा ग्रहण करने वाले, उजाड़ हो चुके इस



भवन पर लोगों के द्वारा छोड़े गए निराश्रित पशु थोड़ी देर के लिए ही सही  विश्राम |

मंगलवार, 16 मई 2023

कलेउ लेता किसान

 पहाड़ की संस्कृति अभी भी जिवित है भले ही इस संस्कृति को जिवितता बनाये रखने वाले कुछ गिनती के लोग  क्यों न हो


लेकिन है खेत में हल लगाने के बाद कलेउ लेता किसान

नदी घाटी और पहाड़

आंदोलनकारी पहचान उतराखण्ड

 उतराखण्ड राज्य बने 26 साल पूरे होने जा रहे है पर नवम्बर 2000  से राज्य की सत्ता ने उतराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों की पहचान के लिए जो नियम थोप...