भारत के तीनों सेनाओं के प्रथम सेनापति जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत व ११ अन्य सैन्य कर्मियों की ८ दिसम्बर २०२१ को हैलिकॉप्टर हादसे में देश की सेवा करते हुए मृत्यु देश के लिए अपूर्णीय क्षति हुई। इस सम्पादक की उपस्थिति में जिला सूचना कार्यालय नई टिहरी में सूचना विभाग के कार्मिकों सहित ९ दिसम्बर २०२१ को ११ बजकर ३० मिनट पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई जनरल रावत एवं अन्य शहीदों को नमन।
नदी घाटी और पहाड़ समाचार पत्र मे आपका स्वागत । देखे पढ़े लिखे जन गण मन की आवाज। सूचना एक संवेदनशील तथ्य ।आपके आसपास के शब्दो की खबर -सम्पादक -शीशपाल सिंह रावत। जरोला-जामणीखाल टिहरीगढवाल उतराखंड भारत 249122
रविवार, 12 दिसंबर 2021
मंगलवार, 30 नवंबर 2021
उत्तराखंड में देव स्थानम बोर्ड भंग
उत्तराखंड सरकार ने अपने ही बनाए देव स्थानम बोर्ड को भंग कर दिया यह घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की अब उत्तराखंड में चार धाम विकास परिषद जिस तरह काम करता था उस तरह अस्तित्व में आ जायेगा पर अन्य मंदिरों में पूर्व की तरह व्यवस्था दिखेगी । विधानसभा सत्र में यह प्रस्ताव पारित होने पर ५१ मदिर अपनी समितियों के माध्यम से संचालित होगे।
रविवार, 14 नवंबर 2021
इगास का त्योहार
इगास का त्योहार दीपावली का ही त्योहार है लेकिन यह त्योहार उत्तराखंड में बीर भड़ माधो सिंह भंडारी की तिब्बत को जीतने की खुशी सकुशल घर वापसी की दोहरी खुशी बग्वाल मनाने की परंपरा आज से नहीं महिपत शाह के राज्यकाल से एक परम्परा आज भी गतिमान है नवम्बर २०२१ में उत्तराखंड की समुचित सरकार ने इस लोकपर्व पर छुट्टी का शासनादेश जारी किया लोकपर्व की महत्ता इगास अपने आप में दिव्य है।
गुरुवार, 11 नवंबर 2021
छठ पूजा
छठ पूजा उत्तराखंड में भी गतिमान हो चुकी भारतीय संस्कृति अनेकता में एकता अस्त होते सूर्य को प्रणाम अपने आप में एक बड़ा सम्मान है हालांकि यह पहल बिहार से हुई उगते सूरज का जिस तरह सम्मान होता उसी तरह अस्त होते सूरज का भी सम्मान है ।
शुक्रवार, 5 नवंबर 2021
जय बाबा केदार
जय बाबा केदार की उद्घोष के साथ केदारनाथ के कपाट ६ माह के लिए बंद हुए अब देवता पूजा करेंगे देवों के देव महादेव की उसके बाद मनुष्य। केदारनाथ देवों के देव महादेव का निवास है मनुष्यों के लिए दर्शनार्थ और कैलाश पर्वत अनंत निवास है ज़हां दिव्यता के दर्शन होते यह उसके लिए जिसे दिव्य शक्ति हासिल हो।
बुधवार, 27 अक्टूबर 2021
दिपावली दीपों का त्योहार
दिपावली दीपों का त्योहार है । आज़ के व्यवसायिक युग में त्योहार हर दिन मन रहे हर दिन दीप प्रज्वलित हो रहे कल्कि काल में। दीपावली दीपों का त्योहार है।
बुधवार, 20 अक्टूबर 2021
शरद पूर्णिमा
शरद पूर्णिमा के दिन शिव और पार्वती के पुत्र कार्तिकेय का जन्म हुआ और शरद पूर्णिमा के दिन ही राधा व श्री कृष्ण ने रास लीला की चांद १६ कलाओ से इस दिन अपनी आभा से चमकता है।
रविवार, 3 अक्टूबर 2021
सरकारी स्कूल
सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों को पछाड़ सकते है तब जब भारत में जितने भी समुचित सरकार के मंत्री, नेता, समुचित व्यवस्था के अधिकारी, कार्मिक अपने अपने इलाके के सरकारी स्कूल में अपने बच्चों का दाखिला अनिवार्य कराये। सरकारी स्कूल के साथ सभी प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित दिखेंगी सभी समानता का अहसास करेंगे सभी साथ साथ रहेंगे पर सफाई से लेकर सभी विभागों के कार्मिक और अधिकारी स्कूल का दौरा करेंगे कारण उस स्कूल में उनके बच्चे पढ़ते हैं। भारत की संसद और राज्यों की विधानसभा कानून बना कर करके तो देखे सरकारी स्कूल सजेंगे संवरेंगे सुशिक्षित, सुव्यवस्थित, स्वस्थ देशभक्त नागरिक देंगें।
मंगलवार, 28 सितंबर 2021
इन्द्र जौ पेड़
इन्द्र जौ नाम का पेड़ शोध और संरक्षण तथा नर्सरी लगाकर आजिविका का विषय है उत्तराखंड में । ऐसा कहा जाता है कि इस पेड़ के तने का छिलका का काढ़ा पेट दर्द की अचूक दवा है
सोमवार, 27 सितंबर 2021
उत्तराखंड देवभूमि
रविवार, 26 सितंबर 2021
नदी घाटी और पहाड़
आंदोलनकारी पहचान उतराखण्ड
उतराखण्ड राज्य बने 26 साल पूरे होने जा रहे है पर नवम्बर 2000 से राज्य की सत्ता ने उतराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों की पहचान के लिए जो नियम थोप...
-
जय हो सनातन संस्कृति का पहला सम्बोधन है और देवी की स्तुति में जय हो एक मंत्र है। सम्पादक- नदी घाटी और पहाड़।

