गुरुवार, 11 नवंबर 2021

छठ पूजा

 छठ पूजा उत्तराखंड में भी गतिमान हो चुकी भारतीय संस्कृति अनेकता में एकता अस्त होते सूर्य को प्रणाम अपने आप में एक बड़ा सम्मान है हालांकि यह पहल बिहार से हुई  उगते सूरज का जिस तरह सम्मान होता उसी तरह अस्त होते सूरज का भी सम्मान है ।

शुक्रवार, 5 नवंबर 2021

जय बाबा केदार

 जय बाबा केदार की उद्घोष के साथ  केदारनाथ के कपाट ६ माह के लिए बंद हुए अब देवता पूजा करेंगे  देवों के देव महादेव की उसके बाद मनुष्य। केदारनाथ देवों के देव महादेव का निवास है मनुष्यों के लिए दर्शनार्थ और कैलाश पर्वत अनंत निवास है ज़हां  दिव्यता के दर्शन होते यह उसके लिए जिसे दिव्य शक्ति हासिल हो। 

बुधवार, 27 अक्टूबर 2021

दिपावली दीपों का त्योहार

 दिपावली दीपों का त्योहार  है  । आज़ के व्यवसायिक युग में त्योहार हर दिन मन रहे हर दिन दीप प्रज्वलित हो रहे कल्कि काल में। दीपावली दीपों का त्योहार है।

बुधवार, 20 अक्टूबर 2021

शरद पूर्णिमा

 शरद पूर्णिमा के दिन शिव और पार्वती के पुत्र कार्तिकेय का जन्म हुआ और शरद पूर्णिमा के दिन ही राधा व श्री कृष्ण ने रास लीला की  चांद १६ कलाओ से इस दिन  अपनी आभा से चमकता है।

रविवार, 3 अक्टूबर 2021

सरकारी स्कूल

 सरकारी स्कूल  प्राइवेट स्कूलों को पछाड़ सकते है तब जब भारत में जितने भी समुचित सरकार के मंत्री, नेता, समुचित व्यवस्था के अधिकारी, कार्मिक अपने अपने इलाके के सरकारी स्कूल में अपने बच्चों का दाखिला अनिवार्य कराये। सरकारी स्कूल के साथ सभी प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित  दिखेंगी सभी समानता का  अहसास करेंगे सभी साथ साथ रहेंगे पर सफाई से लेकर सभी विभागों के कार्मिक और अधिकारी स्कूल का दौरा करेंगे कारण उस स्कूल में उनके बच्चे पढ़ते हैं। भारत की संसद और राज्यों की विधानसभा  कानून बना कर करके तो देखे सरकारी स्कूल सजेंगे संवरेंगे  सुशिक्षित, सुव्यवस्थित, स्वस्थ देशभक्त नागरिक देंगें।

मंगलवार, 28 सितंबर 2021

इन्द्र जौ पेड़

 इन्द्र जौ नाम का पेड़  शोध और संरक्षण तथा नर्सरी लगाकर आजिविका का विषय है उत्तराखंड में । ऐसा कहा जाता है कि इस पेड़ के तने का छिलका का काढ़ा पेट दर्द की अचूक दवा है   


सोमवार, 27 सितंबर 2021

उत्तराखंड देवभूमि

उत्तराखंड देवभूमि बनी रहे इसके लिए आप हम सबको देवभूमि की परम्परा, संस्कृति  का परिपालन उसी तरह करना होगा जिस तरह नियम और संयम थे। 

रविवार, 26 सितंबर 2021

पित्र पक्ष

 इस समय पित्र पक्ष का समय है। सभी अपने अपने पित्रों का स्मरण करें  पित्र ऋण से मुक्त ।


शनिवार, 31 जुलाई 2021

कोविशिल्ड वैक्सीन

 मार्च २०२० से कोरोनावायरस  की रोकथाम के लिए समुचित सरकार ने व्यवस्थायें आरम्भ की पत्रकारिता क्षेत्र में  प्रथम पंक्ति जन जग की आवाज को बनाये रखने के लिए इस सम्पादक को को पहली वैक्सीन लगाने का आज ३१जूलाई २०२१ को माल्ड़ा रौढधार कैंप में अवसर मिला तस्वीर तथ्य प्रस्तुत कर रही।


शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

पेड़ पर लटकती लाश से क्षेत्र में सनसनी

नैखरी  से नीचे रौढधार आने वाले रास्ते पर  गांव करास और गांव रौढ लगा धरूण के बीच जंगल में एक पेड़ पर एक ही रस्सी पर दोहरी झूलती लाश गांव धरूण के  एक चरवाहे ने एस एस पी टिहरी को २९ जूलाई को  सूचना दी जिससे थाना हिण्डोला खाल ने कार्रवाई  करके दोनो शवों का पंचनामा भरकर लटकती लाश पेड़ से उतार दी दो शवों के जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।देर रात तक पुलिस की कार्रवाई से दोनों शवों की पहचान  लड़की जिसकी उम्र १८ बर्ष गांव चपोली पट्टी बनगढ  जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट १८ जूलाई २०२१ को थाने में दर्ज हुई थी और लड़का  जिसकी उम्र  १८ बर्ष गांव चौण्डी पट्टी पौड़ी खाल का लड़की  के फोन से काल डिटेल से हुई। पेड़ पर दोनो का एक साथ फांसी लगाना पोस्ट मार्टम रिपोर्ट  आने पर घटना का तथ्य  का पता लगेगा । 

रविवार, 25 जुलाई 2021

श्री देव सुमन


 श्री देव सुमन टिहरी रियासत के आन्दोलन कारी थे ८४दिन की भूख-हड़ताल की लोकतंत्र की लड़ाई लड़ी ।

नदी घाटी और पहाड़

आंदोलनकारी पहचान उतराखण्ड

 उतराखण्ड राज्य बने 26 साल पूरे होने जा रहे है पर नवम्बर 2000  से राज्य की सत्ता ने उतराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों की पहचान के लिए जो नियम थोप...