संदेश

उत्तराखंड में देव स्थानम बोर्ड भंग

  उत्तराखंड सरकार ने अपने ही बनाए देव स्थानम बोर्ड को भंग कर दिया यह घोषणा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने की  अब उत्तराखंड में चार धाम विकास परिषद  जिस तरह काम करता था उस तरह अस्तित्व में आ जायेगा पर अन्य मंदिरों में पूर्व की तरह व्यवस्था दिखेगी । विधानसभा सत्र में यह प्रस्ताव पारित होने पर ५१ मदिर अपनी समितियों के माध्यम से संचालित होगे। 

इगास का त्योहार

 इगास का त्योहार दीपावली का ही त्योहार है  लेकिन यह त्योहार उत्तराखंड में बीर भड़ माधो सिंह भंडारी की तिब्बत को जीतने की खुशी सकुशल घर वापसी की दोहरी खुशी बग्वाल मनाने की परंपरा आज से नहीं महिपत शाह के राज्यकाल से एक परम्परा आज भी गतिमान है नवम्बर  २०२१ में उत्तराखंड की समुचित सरकार ने इस लोकपर्व पर छुट्टी  का शासनादेश जारी  किया लोकपर्व  की महत्ता  इगास  अपने आप में दिव्य है।

छठ पूजा

 छठ पूजा उत्तराखंड में भी गतिमान हो चुकी भारतीय संस्कृति अनेकता में एकता अस्त होते सूर्य को प्रणाम अपने आप में एक बड़ा सम्मान है हालांकि यह पहल बिहार से हुई  उगते सूरज का जिस तरह सम्मान होता उसी तरह अस्त होते सूरज का भी सम्मान है ।

जय बाबा केदार

 जय बाबा केदार की उद्घोष के साथ  केदारनाथ के कपाट ६ माह के लिए बंद हुए अब देवता पूजा करेंगे  देवों के देव महादेव की उसके बाद मनुष्य। केदारनाथ देवों के देव महादेव का निवास है मनुष्यों के लिए दर्शनार्थ और कैलाश पर्वत अनंत निवास है ज़हां  दिव्यता के दर्शन होते यह उसके लिए जिसे दिव्य शक्ति हासिल हो। 

दिपावली दीपों का त्योहार

 दिपावली दीपों का त्योहार  है  । आज़ के व्यवसायिक युग में त्योहार हर दिन मन रहे हर दिन दीप प्रज्वलित हो रहे कल्कि काल में। दीपावली दीपों का त्योहार है।

शरद पूर्णिमा

 शरद पूर्णिमा के दिन शिव और पार्वती के पुत्र कार्तिकेय का जन्म हुआ और शरद पूर्णिमा के दिन ही राधा व श्री कृष्ण ने रास लीला की  चांद १६ कलाओ से इस दिन  अपनी आभा से चमकता है।

सरकारी स्कूल

 सरकारी स्कूल  प्राइवेट स्कूलों को पछाड़ सकते है तब जब भारत में जितने भी समुचित सरकार के मंत्री, नेता, समुचित व्यवस्था के अधिकारी, कार्मिक अपने अपने इलाके के सरकारी स्कूल में अपने बच्चों का दाखिला अनिवार्य कराये। सरकारी स्कूल के साथ सभी प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित  दिखेंगी सभी समानता का  अहसास करेंगे सभी साथ साथ रहेंगे पर सफाई से लेकर सभी विभागों के कार्मिक और अधिकारी स्कूल का दौरा करेंगे कारण उस स्कूल में उनके बच्चे पढ़ते हैं। भारत की संसद और राज्यों की विधानसभा  कानून बना कर करके तो देखे सरकारी स्कूल सजेंगे संवरेंगे  सुशिक्षित, सुव्यवस्थित, स्वस्थ देशभक्त नागरिक देंगें।