संदेश

जीवन की जंग लड़ता जग जन

कोरोनावायरस जिसका न शिर न पूंछ जिसे पांच माह पूरे होने जा रहे है लेकिन उसकी अभी तक  दवा नहीं और उड़ान सबकी जीवन की खोज ब्रह्मांड में दुनिया मनुष्य की मुट्ठी में ।द एक शब्द है जो अपना अस्तित्व बनाए हुए है लेकिन कोई समझे जीवन का तत्व भी इसी में समाहित है। हर  दर्द है इस धरती में और उसकी दवा भी है जो सहज भी है सुलभ भी है संरक्षित भी है लेकिन उसे तथ्य परक शोध करके संग्रहित करें इस पर किसी का ध्यान नहीं ध्यान यह  गतिमान होता रहा कि दुनिया कैसे मुठ्ठी में ली जाय मनुष्यों के उपर शासन तभी संभव होगा जब जग में जीवन जरूरी रहेगा  इसके लिए एक ही उपाय है दुनिया के सभी लोग जीवन बचाने के लिए जुट जाएं अपने स्तर से कोरोनावायरस जैसी कोई अन्य महामारी प्रवेश नहीं कर सकेगी। सम्पादक-नदी घाटी और पहाड़ हिंदी समाचार पत्र उत्तराखंड भारत।

कोरोना वायरस से सजगता

समय  से पहले  ही भारत  की समुचित  सरकार  ने जागरूकता  अभियान  जारी  कर  दिया  सतर्कता  और  संयमता  का संदेश  देश  की जनता  को  दिया जनता  का शासन  जनता  के  नाम  लोकतंत्र  इसे  ही  कहा  जाता  है  अब जनता  अपने  प्रधान  सेवक  के संदेश  सतर्कता  संयमता  से कोरोना  वायरस  को पैर पसारने  नहीं  देगी। सम्पादक -शीशपाल  सिंह  रावत। 

होली रंगो का त्योहार

होली  रंगो  का  त्योहार है  सभी  दुनिया  के  रंगो  से  सजे  संवरे  संरक्षित  सुरक्षित  सुखी  रहे  यही  होली  का  जन मन  सरोकार है। सम्पादक -शीशपाल  सिंह  रावत। 

नदी घाटी और पहाड़ समाचार पत्र 13वां साल

नदी घाटी और पहाड़ समाचार पत्र के प्रकाशन का 13वां साल  आरम्भ  आप सभी सुधि  पाठको  सहयोगीयो  से अपेक्षनीय  सहयोग  की शुभ कामना।  सम्पादक  -शीशपाल  सिंह  रावत। 

गुरु की गुफा

उत्तराखंड सरकार पर्यटन को बढावा देने के लिए टिहरी झील का सौन्दर्य करण करके कोटी फैगुल पट्टी के गांव कोटी के ऊपर पर्वतारोहण को बढावा देते हुए गुरु माणिक नाथ की गुफा को पुरातात्विक धरोहर पर्यटन से रोजगार के अवसर पैदा कर सकती है आ लौट चलें गांव को पलायन पर अंकुश ‌‌लग सकेगा । यह सम्पादक पैदल ही गुरु की गुफा माणिक नाथ रेंज उबड़-खाबड़ रास्ते से पहुंचा गुरु की गुफा के दर्शन किये और समुचित सरकार से अपेक्षित है कि उबड़-खाबड़ रास्ते को सरल सहज सुगम सुलभ पेयजल स्टैंड पोस्ट लगाकर पुरातात्विक धरोहर पर्यटन को बढ़ावा दे गुरु की गुफा पर्वतारोहण को भी बढ़ावा देगी क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं बढ़ेंगी । सम्पादक-नदी घाटी और पहाड़। शीशपाल सिंह रावत।

491साल के बाद राम मंदिर निर्माण का सुप्रीम फैसला

कार्तिक माह की 23गते संवत 2076 दिन शनिवार 9नवम्बर2019 को भारत की सर्वोच्च अदालत ने 10बजकर30मिनट पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का फैसला 5 जजों ने एक मत होकर दिया 1528 मे विवाद शुरू हुआ था दुनिया भारतीय न्याय व्यवस्था की नतमस्तक हुई।  सम्पादक-शीशपाल सिंह रावत।

आपसी सहमति से बढ़कर कुछ नहीं

दुनिया में आपसी सहमति से बढ़कर  कुछ नहीं के सूत्र को लागू करके देखे तो दुनिया में विवाद नाम का चिन्ह नजर नहीं आयेगा । आपसी सहमति से दुनिया का लोकतंत्र बदल जायेगा सरकार उस तरह काम करने लगेगी जिस तरह जनता चाहती है और जनता के खजाने से पगार लेने वाले उस नियम से काम करेंगे जिस तरह उनके लिए विधी निर्धारित है । गांव की सरकार उस तरह काम करे जिस तरह संसद और विधानसभा चलती है तो गांव में लोकतंत्र दिखेगा।आपसी सहमति का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए। सम्पादक-शीशपाल सिंह रावत।