गाँव जरोला के रौथा नामी तोक भोगवती नदी के किनारे पर प्राकृतिक जल स्तोत्र धारे पर पानी का संग्रह करके अमृत सरोवर बनाया जाय तो जल संरक्षण जल संग्रहण से सभी गाँव वासी लाभ ले सकते है इसके लिए इस सम्पादक ने खण्ड विकास अधिकारी देवप्रयाग के संज्ञान में उक्त योजना रखी।
नदी घाटी और पहाड़ समाचार पत्र मे आपका स्वागत । देखे पढ़े लिखे जन गण मन की आवाज। सूचना एक संवेदनशील तथ्य ।आपके आसपास के शब्दो की खबर -सम्पादक -शीशपाल सिंह रावत। जरोला-जामणीखाल टिहरीगढवाल उतराखंड भारत 249122
मंगलवार, 4 जुलाई 2023
गुरुवार, 22 जून 2023
जल जीवन मिशन का सच
जल जीवन मिशन की सच्चाई देखनी है तो गाँव में आये यदि हर घर नल लगे होते नल पर जल होता तो लोग धारे पर इस तरह भीड़ नहीं लगाते तस्वीर तथ्य।
बुधवार, 21 जून 2023
बीडीसी बैठक देवप्रयाग
21 जून 23 को बीडीसी की बैठक हुई में प्रधान संघ के अध्यक्ष ने सदन के माध्यम से कहा कि पिछली बैठक में जनता के जो सवाल जन प्रतिनिधियो के द्वारा उठाये गए पर जो कारर्वाई की गई वह इस सदन को बताये पर जब सकारात्मक जबाब नही मिला तब जिले से आये एक अधिकारी ने सूचना का तथ्य जनता और जनप्रतिनिधियों को समयावधि के भीतर देने के लिए आदेश दिया।
गुरुवार, 15 जून 2023
घास के लिए लगती बंजर खेतों में आग
गाँव में निवास करने वाले लोग कम है जिससे खेती बंजर , बंजर खेतों में लोग आग लगा देते कि अनाज नहीं तो घास ही सही, बंजर खेत से आग पास के जंगल में उड़नछू हो जाती जिससे जंगल के जीव जन्तु पशु पक्षी आग की भेंट चढ जाते जबकि उनका इस समय प्रजनन काल भी रहता से जीव जन्तु पशु पक्षी का आने वाला बचपन भी भस्म हो जाता जिसका सीधा प्रभाव जलवायु परिवर्तन पर एक गम्भीर सवाल समुची दुनिया के लिए।
बुधवार, 31 मई 2023
निराश्रित पशु धन का आश्रयस्थल जामणीखाल
माँ चंद्र बदनी के चरणों में ग्रामीण बाजार जामणीखाल है इस बाजार में निराश्रित पशु धन का आश्रय स्थल है जिनके लिए पानी की कोई वयस्था नहीं भोजन के लिए इधर उधर से चर कर आ जाते अपनी पेट की भूख मिटा लेते लेकिन धूप बरसात आंधी के समय जाये कंहा समुचित सरकार गौधन के लिए व्यवस्था करें तो मूक पशुओं के प्रति मनुष्यता दिखेगी।
शनिवार, 27 मई 2023
काफल पाको जेठ
उतराखंड के खासपटटी चंद्र कूट पहाड़ के जंगलों में जेठ माह में काफल पकने लग गया परंतु जेठ माह भंयकर अंधड़ बेसमय बारीष ओले के प्रकोप से अतिक्रमण होता जा रहा काफल उस तरह पेड़ पर लकदक नहीं दिख रहा जिस तरह दिखना चाहिए था जलवायु परिवर्तन के प्रति गम्भीर सवाल ।
राजनीति
राजनीति में कोई किसी का नहीं होता अवसर आने पर जो अपने रहते है वही नीति का निर्माण कर देते ताकि राज राज ही रहे लेकिन राजनीति यह नहीं कहती पर...
-
उतराखण्ड पहाड़ की अवधारणा एक राज्य जिसे देवभूमि कहा जाता बना रहने के लिए ही उतरप्रदेश से आज से 25 साल पहले युवा शक्ति मातृ शक्ति की शहादत ...





